आपातकाल के 50 वर्ष पूरे,भाजपा देश को फिर दिलाएगी आपातकाल की याद,कांग्रेस को देना होगा जवाब

Jun 24, 2024 - 17:32
 0  23
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे,भाजपा देश को फिर दिलाएगी आपातकाल की याद,कांग्रेस को देना होगा जवाब

1975 में तत्कालीन प्रधनमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में अचानक आपातकाल लागू कर दिया था| 25 जून को उस आपातकाल की 50 वीं वर्षी है| इस वर्षी को भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर देश की जनता को याद दिलाने का प्रयास किया है| दरअसल जिस वक्त लोकसभा के अंदर सांसदों की शपथ का कार्यक्रम चल रहा था उस वक्त कांग्रेस पार्टी सहित इंडी गठबंधन के लोग संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे| इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा कि आज देश आपातकाल की वर्षी मना रहा है जिस प्रकार से 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था उसको जनता कभी नहीं भूल सकती है| वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गजब का बयान आया है| मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री कब तक उसी बात को दोहराते रहेंगे| आपातकाल पुरानी बात हो गई अब आगे बढ़ना चाहिए| अब सवाल इस बात का उठता है कि आपातकाल के दौरान जिन लोगों की मौत होई क्या उसको कांग्रेस अथवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदल पाएंगे| जिस प्रकार से कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि वो बात पुरानी हो गई छोड़ो कल की बातें| कांग्रेस उन लोगों की बात नहीं करती जिनके घरों में आपातकाल के दौरान मौत हुई है| कांग्रेस कभी उन लोगों से भी नहीं पूछती है जिनके घर से लोगों ने महीनों तक जेल की सजा काटी है|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow