जीत के बाद कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा,बूथ अध्यक्षों का किया जाएगा सम्मान,शक्ति सम्मेलन किए जाएंगे आयोजित

Jul 17, 2024 - 08:13
 0  55
जीत के बाद कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा,बूथ अध्यक्षों का किया जाएगा सम्मान,शक्ति सम्मेलन किए जाएंगे आयोजित

पहले विधानसभा और फिर लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी शक्ति केन्द्रों पर सम्मेलन करने जा रही है| जिसमें बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा| मंगलवार देर रात तक सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारियों के बीच बैठक के दौरान कई तरह की चर्चाएं हुई हैं| बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ऐतिहासिक जीत के बाद अब शक्ति केन्द्रों में सम्मेलन आयोजित किए जाएं| सीएम यादव ने कहा है कि दोनों चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक रहे हैं जिसे हमे भूलना नहीं चाहिए| शक्ति और बूथ केन्द्रों पर जिन पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए मेहनत की है उनका सम्मान भी किया जाना चाहिए लिहाजा सभी की सूची तैयार की जाए और उनका सम्मान किया जाए| सीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी को राजश्व अभियान में जुटना है और एक पेड़ मां के नाम को नीच तक लेकर जाना है| बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है| गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अक्शर इस प्रकार के नवाचार करती रहती है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोवल हमेशा बना रहे और वो पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहें|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow