'डर के साए' में जीतू की जंबो टीम,छोटी कार्यकारिणी का दावा और सभी को साधने का टीम में दिखा 'डर'

मप्र कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि जंबो नहीं छोटी कार्यकारिणी घोषित कर मजबूत टीम तैयार करेंगे। लेकिन जब शनिवाय देर शाम कांग्रेस कार्यकारिणी को सार्वजनिक किया गया तो वही कहावत याद आई खोदा पहाड़ निकली चुहिया। इस कार्यकारिणी में 177 सदस्यीयों को स्थान दिया गया है। जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेताओं को टीम में कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि जीतू पटवारी को दस महीने पहले कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था तबसे वो बिना टीम के काम कर रहे थे। 177 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी में करीब 21 महिलाओं को जगह दी गई है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और विवेक तन्खा जैसे नेताओं को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। टीम में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इस टीम में सभी क्षेत्रों को साधने का प्रयास किया गया है लेकिन मालवांचल का पूरी टीम में वर्चश्व देखने को मिला है।
What's Your Reaction?






