सेटलमेंट की ओर बढ़े मंत्री नागर सिंह चौहान,पहले खुद को विधायक बताया फिर सीएम हाउस में चाय पीते नजर आए,मुस्कुराते हुए खिंचवाई फोटो

पिछले तीन दिन से मंत्री पद छिनने से नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ लगातार अलग-अलग बातें देखने को मिल रही हैं| सुबह उन्होने कहा कि वो दिल्ली में हाई कमान के सामने अपनी बात रखने जा रहे हैं| फिर एक वीडियो जारी कर खुद को विधायक बताया और फिर देर रात सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ठहाके लगाते नजर आए| इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी वहां पर मौजूद नजर आए| मंत्री नागर सिंह चौहान की तस्वीर में दिख रही मुस्कुराहट से तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सब सेटमेंट हो चुका है| गौरतलब है कि कांग्रेस से भाजपा में राम निवास रावत को मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है| करीब 20 दिन बाद उन्हे विभाग मिला जो नागर सिंह चौहान से छीन का वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया| नागर सिंह चौहान से जैसे ही उनका विभाग छीना गया तो वो नाराज हो गए और खुल कर कहा कि उनके साथ गलत किया गया है| कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को पुरस्कृत कर पार्टी में टाट-पट्टी बिछाने वाले कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है| नागर सिंह चौहान ने आदिवासी कार्ड खेलते हुए यह भी कहा था कि आदिवासियों के साथ भाजपा ने अपमान किया है| लगातार कई तरह के घटना क्रम चलने के बाद जब देर रात सीएम हाउस वो पहुंचे तो लगता है कि सब सेटमेंट हो गया है|
What's Your Reaction?






