खाली पदों पर नियुक्तियों के आदेश होंगे जारी,सीएम मोहन यादव 15 अगस्त को करेंगे घोषणा,अलग-अलग विभागों में दो लाख से अधिक होनी है भर्ती

Aug 14, 2024 - 07:42
 0  131
खाली पदों पर नियुक्तियों के आदेश होंगे जारी,सीएम मोहन यादव 15 अगस्त को करेंगे घोषणा,अलग-अलग विभागों में दो लाख से अधिक होनी है भर्ती

शासकीय विभागों में खाली पदों जल्द ही भर्तियां हो सकती हैं| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकते हैं| सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग की अनुमति से कर्मचारी चयन मंडल और लोक सेवा आयोग को भेजने के लिए कहा गया है| प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक पद विभिन्न विभाग और जिला संवर्गों में रिक्त हैं| सरकार स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए 46 हजार 191 पद तीन वर्ष में भरने की स्वीकृति दे चुकी है| इसी तरह उच्च शिक्षा के लिए डेढ़ हजार और पुलिस आरक्षक के लिए साढ़े सात हजार पदों की भर्ती होनी है| स्कूल शिक्षा विभाग में 19 हजार शिक्षकों की भर्ती होनी है| इसके अलावा जल संसाधन सहित सभी विभागों को रिक्त पद भरे जाने हैं| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सरकार पदों पर भर्ती के साथ स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा कर सकते हैं| मुख्यमंत्री प्रदेश में निवेश के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी भी अपने संदेश में देंगे| सरकार का जोर उद्योगों को प्रोत्साहित करने पर है जिससे अधिक से अधिक रोजगार के अवसर निर्मत हो सकें| अभी तक निवेश के जो प्रस्ताव पास हुए हैं उसमें लगभग दो लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow