महिलाओं को उद्यमी बनाने की योजना,अलग से बनाया जाएगा औद्योगिक क्षेत्र,महिलाओं को ही जमीन देगी सरकार

प्रदेश की मोहन सरकार महिला सशक्तिकरण की ओर लगातार आगे बढ़ रही है| लाड़ली बहना योजना से लेकर घरेलू गैस सिलेंडर तक सरकार ने अलग-अलग कई तरह की योजनाएं महिलाओं के लिए शुरु की है| अब महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में प्रदेश की सरकार आगे बढ़ रही है| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार विशेष आरक्षित औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा| यहां केलव महिला उद्यमी ही अपना उद्योग स्थापित कर पाएंगी| उद्योग लगाने पर विशेष सुविधाएं भी दी जाएंगी| सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग यह पहल कर र हा है| इसके लिए स्थान चयन का काम जारी है| महिला उद्यमियों के सम्मेलन में सीएम इसकी घोषणा कर सकते हैं| अधिकारियों के अनुसार चार स्थानों पर विचार चल रहा है| इंदौर,भोपाल,जबलपुर और देवास में से कहीं भी यह पार्क शुरु किया जा सकता है| महिला उद्यमियों को न सिर्फ जमीन दी जाएगी बल्कि उद्योग स्थापित करने पर उन्हे 40 फीसदी तक सब्सिडी भी देने की योजना तैयार की जा रही है|
What's Your Reaction?






