राम वनगमन पथ बना नहीं और श्रीकृष्ण पाथेय बनाने की तैयारी शुरु

Jun 22, 2024 - 08:50
 0  59
राम वनगमन पथ बना नहीं और श्रीकृष्ण पाथेय बनाने की तैयारी शुरु

प्रदेश की मोहन सरकार राम वनगमन पथ की तर्ज पर श्रीकृष्ण पाथेय बनाने की योजना पर काम कर रही है| इस योजना के अनुसार मप्र में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थानों को विकसित किया जाएगा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मस्व विभाग की बैठक में राम वनगमन पथ के साथ श्रीकृष्ण पाथेय विकसित करने के निर्देश दिए| मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रदेश के स्थलों के विकास कार्य की कार्ययोजना तैयार की है| इसके तहत भगवान श्रीकृष्ण की मध्यप्रदेश में यात्राओं से संबंधित स्थल जैसे उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा,जानापाव में भगवान परशुराम द्वारा उन्हे सुदर्शन चक्र प्रदान करने और धार के पास अमझेरा में रुक्मणी जी के हरण के पवित्र स्थानों को तीर्थ स्थल बनाने की योजना है| इसके लिए एक संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow