मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का दुखद निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पुनमचंद यादव का दुखद निधन हो गया है। पिता के स्वर्गवास होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री को गहरा सदमा लगा है। खबर मिलते ही सीएम यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया के माध्यक्ष से शोक संदेश देने का लगातार सिलसिला जारी है। सीएम यादव के पिता को महाकाल भक्त का बड़ा भक्त माना जाता था। मोहन यादव को जब सीएम बनाया गया था उस वक्त उनके पिता दिवंगत पुनमचंद यादव ने कहा था कि महाकाल की सेवा का फल मिला है। जीवन भर महाकाल की सेवा की थी इसी लिए उनके बेटे को महाकाल ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
What's Your Reaction?






