भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का दुखद निधन,दिल्ली में लंबे समय से चल रहा था इलाज

Jul 26, 2024 - 08:44
Jul 26, 2024 - 08:52
 0  69
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का दुखद  निधन,दिल्ली में लंबे समय से चल रहा था इलाज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता प्रभाज झा का दुखद निधन हो गया है| प्रभात झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली| प्रभात झा राजनीति में आने से पहले पत्रकार भी रह चुके हैं इस लिए राजनीति के साथ प्रत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है| प्रभात झा को एक कुशल संगठक के रुप में माना जाता है| साल 2023 के बाद वो कम सक्रिय दिख रहे थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभात झा की एक बार फिर उपयोगिता साबित हुई थी| विधानसभा चुनाव में भी उन्होने कुछ सभाएं ली थी| प्रभात झा मूल रुप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे और वो मध्यप्रदेश में बस गए थे|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow