पतियों को अपने सामने और घर पर शराब पिलाएं पत्नियां,सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का अनोखा बयान

सूबे के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने अजीबो गरीब बयान देकर सबको चौका दिया है| नाराजयण कुशवाहा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पत्नियों को चाहिए को वो अपने पतियों को घर में बैठ कर अपने सामने शराब पीने के लिए कहें| सामाजिक न्याय मंत्री द्वारा दिया गया यह बयान काफी सुर्खियां भी बटोर रहा है| जिस प्रकार से सामाजिक न्याय मंत्री ने बयान दिया उसके बाद लोग कह रहे हैं कि ये मंत्री का कैसा बेतुका बयान है| दरअसल सामाजिक न्याय मंत्री के कहने का सीधा मतलब यह था कि अगर पति घर पर शराब पिएंगे और उनके सामने उनकी पत्नियां बैठी रहेंगी तो धीरे-धीरे उन्हे शर्मा आने लगेगी और वो शराब का नशा त्याग देंगे| इस बयान पर मंत्री की मंशा तो ठीक थी लेकिन जिस प्रकार से उन्होने पत्नियों को अपने पति को घर पर शराब पिलाने की सलाह दी उस पर जरुर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं| इस बयान के बाद कांग्रेस की ओर से मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं|
What's Your Reaction?






