मुख्यमंत्री निवास पर हुआ महिला पंच सरपंच सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम

Aug 9, 2024 - 14:43
 0  155
मुख्यमंत्री निवास पर हुआ महिला पंच सरपंच सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम का  मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर महिला  सरपंचों ने मंगल गीतों के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल विभाग की राज्य मंत्री राधा सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ,भोपाल महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल  रामकुंवर गुर्जर, पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला सरपंचों ने 40 फीट लंबी राखी भेंट की। महिला सरपंचों ने मुख्यमंत्री भैया डॉ मोहन यादव को राखियां बांधी मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बहनों को शगुन स्वरूप भेंट भी प्रदान की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow