थमा चुनाव प्रचार,पिछड़ी कांग्रेस,अंत तक एकजुट नहीं हो पाए कांग्रेसी,प्रदेश की आठ सीटों पर कल होगा मतदान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो के मुताबिक चार जून को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है| वहीं उनके चुनावी तैयारियों और प्रचार की बात करें तो वो हकीकत से कोसों दूर है| 13 मई को चौथे चरण में मध्यप्रदेश की आठ लोगसभा सीटों पर मतदान होना है| जिसके लिए चुनाव प्रचार भी अब थम चुका है| चारों चरणों के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो भाजपा प्रतिद्वंदी कांग्रेस से बहुत आगे रही है| भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं में सर्वाधिक,आठ सभाएं और दो रोड शो पीएम मोदी ने किया| पीएम मोदी चारों चरण में प्रचार के लिए एमपी पहुंचे| चौथे चरण में भाजपा और कांग्रेस का फोकस आदिवासी मतदाताओं पर रहा| कारण, चौथे चरण में शामिल मालवा-निमाड़ अंचल की आठ लोकसभा सीटों में तीन आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं| पीएम मोदी के प्रचार की रणनीति ऐसी रही कि इनमें उन्होने हर वर्ग को समाहित किया| 14 अप्रैल संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर उन्होने वहां से प्रदेश ही नहीं पूरे देश को यह संदेश देने की कोशिश की| कि भाजपा ही एससी वर्ग के हितों का ध्यान रख रही है| डॉ. अंबेडकर और उनके विचारों को पार्टी ने सम्मान दिया है| पीएम मोदी ने भाजपा सरकार के जन हितैषी कार्य,अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस की घेराबंदी के साथ स्थानीय मुद्दों को भी छुआ| भाजपा के अन्य राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं ने भी प्रचार में उन्ही विषयों को महत्व दिया जिन्हे पीएम मोदी ने अपने भाषण में उठाया| तीसरे और चौथे चरण में भाजपा आक्रामक रही सभी ने विरासत टैक्स,तुष्टीकरण,आरक्षण छीनने जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला| दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पांच सभाएं की| उनका फोकस आदिवासी क्षेत्रों पर अधिक रहा तो राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केवल एक-एक सभा की| कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं ने भाजपा पर वादाखिलाफी,मंहगाई,बेरोजगारी,अपराध को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश की| कांग्रेस को यह भी सफाई देनी पड़ी कि उनके घोषणां पत्र में हिंदू-मुस्लिम जैसा कोई शब्द ही नहीं है| कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया|
What's Your Reaction?






