प्रदेश की मोहन सरकार बताएगी प्रति व्यक्ति की आय,विस में दी जाएगी जानकारी

Jun 11, 2024 - 07:42
 0  63
प्रदेश की मोहन सरकार बताएगी प्रति व्यक्ति की आय,विस में दी जाएगी जानकारी

मोहन सरकार का पहला मानसून सत्र एक जुलाई से शुरु होने जा रहा है। इसी सत्र में प्रदेश सरकार पूर्ण बजट भी पेस करेगी। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार सरकार बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुर करेगी। इसमें प्रदेश के विकास,प्रति व्यक्ति की आय,कृषि विकास और औद्योगिक विकास दर बताई जाएगी। वर्ष 2022-23 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 7.06 प्रति व्यक्ति आय,केन्द्रीय करों में हिस्सेदारी बढ़ी है। इसके साथ ही कृषि सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने,लोगों की आय के साथ औद्योगिक विकास सरकार की प्रामिकता में हैं। इसको लेकर लगातार काम भी हो रहा है और इसके परिणाम भी सामने आए हैं। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास और उसके फलस्वरुप प्राप्त हुई उपलब्धियों को प्रदेशवासियों के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के साथ चुनौतियों का भी उल्लेख होगा। सरकार इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए अपना रोडमैप भी बताएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow