अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन ? असमंजस में पार्टी कार्यकर्ता बोले- नेतृत्व बदलने वाला है

भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों कार्यकर्ताओं की सांसें थमी हुई हैं। दरअसल कार्यकर्ताओं का संशय बना हुआ है कि मध्य प्रदेश भाजपा का नेतृत्व बदलने वाला है और यही कारण है कि कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Jan 30, 2023 - 09:07
 0  74
अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन ? असमंजस में पार्टी कार्यकर्ता बोले- नेतृत्व बदलने वाला है

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों कार्यकर्ताओं की सांसें थमी हुई हैं। दरअसल कार्यकर्ताओं में संशय बना हुआ है कि मध्य प्रदेश भाजपा का नेतृत्व बदलने वाला है और यही कारण है कि कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। इस वक्त कार्यकर्ता सिर्फ एक ही बात करते नजर आते हैं कि उनका अगला मुखिया कौन होगा। हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग तरह से कार्यक्रम तैयार किए हैं लेकिन कार्यकर्ताओं का उन कार्यक्रमों में मन नहीं लग रहा है। 

मुखबिर ने जब कुछ कार्यकर्ताओं से बात की तो कार्यकर्ता यही कहते नजर आए कि अगला अध्यक्ष कौन होगा इस बात को लेकर एक संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कार्यकर्ताओं को यह भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है तो प्रदेश अध्यक्ष का भी कार्यकाल बढ़ाया जाएगा लेकिन कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी हैं जिनकी पहचान दिल्ली तक है और उनको वहां से कुछ और ही इनपुट मिल रहे हैं। यही कारण है कि कार्यकर्ता इस समय पर सिर्फ एक ही बात कहते नजर आते हैं कि आखिर उनका अगला मुखिया कौन होगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow